फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सीएम साय सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, बोले- शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र

Sun, 07 Dec 2025 05:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सामाजिक विकास का मूल आधार शिक्षा है।
Register For Event
विज्ञापन
सीएम साय सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सामाजिक विकास का मूल आधार शिक्षा है। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र चाहे कृषि हो, व्यापार हो या पेशेवर क्षेत्र सफलता का पहला कदम शिक्षा ही है। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। राज्य गठन के समय जहाँ केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं आज प्रदेश में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं। इसके साथ ही आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को बड़े अवसर मिले हैं।

उन्होंने कहा कि संगठित समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार इन्हीं सिद्धांतों के साथ सभी वर्गों के लिए 23 महीनों से काम कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हाल के महीनों में लागू की गई योजनाओं का उल्लेख किया, जिनमें कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और शिक्षक युक्तियुक्तकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न विभागों में 10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और लोक सेवा आयोग की परीक्षाएँ पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई हैं, जिससे युवाओं में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नई उद्योग नीति से स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपील की। कार्यक्रम में चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने भी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सर्व रविदास समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेहरा, रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, दिलीप वासनीकर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें