फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के घेराव पर सीएम साय बोले: ऐसे राजनीतिक स्टंट को जनता नहीं करेगी माफ, लोकतंत्र के खिलाफ है ये आचरण

Wed, 22 Jul 2026 11:39 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आवास के बाहर उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रतिकूल और निंदनीय है।
Register For Event
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : CG News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आवास के बाहर उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रतिकूल और घोर निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार के राजनीतिक स्टंट की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है और प्रधानमंत्री मोदी खुद पेपर लीक को पाप बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई और उसका परिणाम भी घोषित हो चुका है।


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे की आड़ लेकर युवाओं को भ्रमित करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन



संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान सर्वोपरि'
सीएम साय ने कहा कि देश की जनता इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। वक्त आने पर इसका जवाब देगी। लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें