फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: गढ़फुलझर को आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र बनाएगी सरकार, सीएम साय ने विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

Fri, 27 Nov 2026 04:38 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद के गढ़फुलझर स्थित नानकसागर साहिब गुरुद्वारे में कीर्तन समागम को संबोधित किया। उन्होंने नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने और अंबेडकर भवन व सार्वजनिक उद्यान बनाने की घोषणा की।
Register For Event
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के गढ़फुलझर स्थित नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में कीर्तन समागम को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रमुख केंद्र बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया। क्षेत्र में अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान भी बनाए जाएंगे। इन कार्यों से धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों को सुविधा मिलेगी। गढ़फुलझर एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र बनेगा। सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। यह स्थल विभिन्न समाजों की साझा आस्था का प्रतीक है। प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के चरण लगभग पांच शताब्दी पूर्व यहां पड़े थे। उनकी स्मृतियां गढ़फुलझर की ऐतिहासिक पहचान का हिस्सा हैं। राजा भैना ने पांच एकड़ भूमि दान की थी।

गुरु नानक देव जी के आदर्श
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, करुणा और समानता का मार्ग दिखाया। उनका 'सरबत दा भला' का संदेश समूची मानवता के कल्याण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सिख समाज की सेवा भावना और परोपकार की परंपरा की सराहना की। गुरुद्वारों में संचालित लंगर सेवा सामाजिक समानता और मानवीय एकता का अनुपम उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की भावना के अनुरूप समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


विरासत को नई पहचान
बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि गढ़फुलझर का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व गौरवशाली है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से नानकसागर और गढ़फुलझर के विकास को नई गति मिलेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और इस ऐतिहासिक स्थल की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक होगी। इस अवसर पर जत्थेदार बाबा साहिब सिंह, इंद्रजीत सिंह खालसा, भूपेंद्र सिंह सवन्नी और अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें