धान खरीदी और महतारी वंदन योजना पर जोर
धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई और बोनस के बाद 12 हजार करोड़ रुपये की अंतर राशि किसानों को दी गई। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है और जिनका नाम छूट गया है, उन्हें भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए योजनाओं, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी भी दी।
'मोदी की गारंटी' को पूरा करने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 'मोदी जी की गारंटी' को पूरा कर रही है। 'आवास पल्स' सर्वे एप के जरिए बेघर लोगों का सर्वे शुरू किया गया है, ताकि उन्हें भी आवास मिल सके। उनका लक्ष्य राज्य को विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उल्लेख करते हुए कहा कि वह जनजातीय समाज से हैं और प्रधानमंत्री जनजातियों के कल्याण के लिए गंभीर हैं। इसके लिए अलग मंत्रालय और जनमन योजना लागू की गई है।
शहीद परिवारों का सम्मान और नई घोषणाएं
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों का सम्मान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने राम जानकी मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, कंवर समाज के छात्रावास के लिए 25 लाख रुपये और सर्व-सुविधायुक्त शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की।
जनप्रतिनिधियों और समाज के लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, कंवर पैकरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरबंश मिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।