फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा पर बड़ा फैसला: 47 नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह खत्म, 100 से ज्यादा की श्रेणी में कटौती

Thu, 19 Nov 2026 08:28 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

बस्तर के 47 नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया गया, जबकि 100 से अधिक लोगों की सुरक्षा श्रेणी घटाई गई है। भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय की सुरक्षा भी घटाई गई।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान और बेहतर होते सुरक्षा माहौल के बीच वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गृह विभाग की प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी के फैसले के बाद बस्तर संभाग के 47 वीआईपी नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह वापस लेने का निर्णय लिया गया है। वहीं, प्रदेश के 100 से अधिक नेताओं और अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणी में कटौती की गई है। इनमें भाजपा-कांग्रेस, दोनों के नेता शामिल हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


बस्तर के नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में कटौती
सुरक्षा समीक्षा के बाद जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और राजनीतिक परिवारों से जुड़े लोगों की सुरक्षा श्रेणी Z+ से घटाकर Z और Z से घटाकर Y+ कर दी गई है। जिन प्रमुख हस्तियों की सुरक्षा श्रेणी Z+ से घटाकर Z की गई है, उनमें छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप, कोंटा विधायक कवासी लखमा, नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप और दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा शामिल हैं। इनके साथ ही पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, दंतेवाड़ा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा, महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा और दिवंगत महेंद्र कर्मा के पुत्र दिव्यराज कर्मा की सुरक्षा श्रेणी में भी कटौती कर Z श्रेणी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की पत्नी की सुरक्षा श्रेणी भी घटी
वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में किए व्यापक फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय की सुरक्षा श्रेणी में भी कटौती की गई है। कौशल्या साय को पहले Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे अब घटाकर Y+ श्रेणी कर दिया गया है। पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा, सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक आशाराम नेताम, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल और उमेश पटेल समेत कई नेताओं की सुरक्षा वाई प्लस से वाई श्रेणी में की गई है। राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा श्रेणी में भी बदलाव किया गया है। कई नेताओं को एक्स श्रेणी के तहत दो पीएसओ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सरकार ने बस्तर संभाग और प्रदेश के अन्य हिस्सों में बदले सुरक्षा माहौल को ध्यान में रखते हुए यह समीक्षा की है। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, दलेश्वर साहू और पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह सहित 11 लोगों की सुरक्षा वाई से एक्स श्रेणी में की गई है। पूर्व राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी और अन्य दो लोगों की सुरक्षा भी खत्म की गई है।

खतरे के सटीक आकलन पर लिया गया निर्णय
छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों में आई कमी और सुधरते सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी सुरक्षा व्यवस्था में चरणबद्ध तरीके से कटौती करने और खतरे के आकलन के आधार पर कदम उठाने की बात कही थी। सरकार के इस आदेश के बाद अब बस्तर संभाग में तैनात सुरक्षा बलों और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित व्यक्तियों को खतरे की स्थिति में स्थानीय स्तर पर सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें