फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती: 29 नवंबर को परीक्षा संभावित, व्यापमं पोर्टल पर होगा आवेदन

Mon, 21 Sep 2026 10:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में पात्र अभ्यर्थियाें को जल्द ही सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत समेत 8 विषयों में ये नियुक्तियां होंगी।
Register For Event
विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करते हुए विज्ञापन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग में पांच हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इसी के तहत विभाग यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। मंडल ने भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर निर्धारित की है। हालांकि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कब से जमा कर सकेंगे, इसकी तिथि चयन मंडल बाद में अलग से जारी करेगा।

विज्ञापन


हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में 120-120 पद
स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता के 854 पदों को आठ अलग-अलग विषयों में विभाजित किया है। इनमें भाषा विषयों के लिए सबसे अधिक पद निर्धारित किए गए हैं। विभाग ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के लिए 120-120 पद रखे हैं। वहीं राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय में 100-100 पदों पर व्याख्याताओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा भौतिकी विषय के लिए 94 पद निर्धारित किए गए हैं। इस तरह सभी आठ विषयों में कुल 854 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर: मथुरा में पकड़ाया नशीली दवाओं का मुख्य सप्लायर, ट्रेन से करता था सप्लाई, ट्रांजिट रिमांड पर लाई पुलिस
विज्ञापन


संवर्ग के अनुसार पदों का विभाजन
कुल पदों को शालाओं के संवर्ग के आधार पर दो भागों में बांटा गया है। विभाग ने ई-संवर्ग की शालाओं के लिए 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं के लिए 430 पद निर्धारित किए हैं। अभ्यर्थी विस्तृत भर्ती विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम और अन्य अनिवार्य शर्तों से संबंधित पूरी जानकारी देख सकेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पूरा पाठ्यक्रम भी जल्द ही अपलोड करेगा।

वेबसाइट पर जारी होगा विस्तृत विज्ञापन
व्याख्याता भर्ती का विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। फिलहाल विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की घोषणा के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


चयन मंडल ने भर्ती से जुड़ी शर्तों, पाठ्यक्रम, आवेदन तिथि और अन्य आधिकारिक सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों को मंडल की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें