फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दोषी बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी होगी FIR; बैज का दावा- पुलिस ने मानी गलती, कांग्रेस ने रखी ये मांगें

Fri, 24 Jul 2026 11:40 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क,दुर्ग-भिलाई

सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पथराव मामले में दोषी बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ खम्हारडीह पुलिस थाना रायपुर की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना एक सप्ताह के लिये स्थगित कर दी गई है। 
Register For Event
विज्ञापन
थाने में पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते दीपक बैज - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पथराव मामले में दोषी बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ खम्हारडीह पुलिस थाना रायपुर की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना एक सप्ताह के लिये स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 18 घंटे से चल रहे धरने को एक सप्ताह के लिये स्थगित करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस की तीन मांगों पर कार्रवाई करने भरोसा दिलाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नेता, मंत्री भीड़ जुटाकर कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने के लिये आये थे। लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है, लेकिन विपक्षी दल के दफ्तर में मंत्रियों के सामने पथराव और गाली-गलौज ये स्वीकार नहीं है। सरकार के मंत्रियों ने सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया है। कांग्रेस इस कृत्य की घोर निंदा करती है। यदि पुलिस ने आश्वासन के बाद भी न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेसी फिर सड़क पर उतरेंगे।




विज्ञापन
विज्ञापन




जानें क्या हैं मांगें

  •  कांग्रेस के आवेदन पर सात दिनों के अंदर जांच कर कांग्रेस भवन पर हमला करने वाले भाजपाइयों पर एफआईआर।
  •  घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का डॉक्टरी मुलाहिजा करवा के दोषियों पर एफआईआर।
  •  जिन कांग्रेसियों पर गैर जमानतीय धाराएं लगाई गई हैं, उसकी जांच कर गैर जमानतीय  धाराएं हटाई जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें