फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा नंबर 208 का खौफनाक मंजर: होटल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शख्स का शव, नेटवर्क मार्केटिंग करता था किशोर

Mon, 07 Apr 2025 05:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में एक होटल में एक शख्स का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि वह नेटवर्क मार्केटिंग का काम करता था। उसे के सिलसिले में बिलासपुर से धमतरी आया था। 
Register For Event
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी शहर के नए बस स्टैंड स्थित एक होटल के बंद कमरे से फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। कमरे में लाश मिलने से होटल संचालक सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त किशोर कुमार वैष्णव निवासी गांव डंगनिया सीपत थाना, बिलासपुर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक अप्रैल को नेटवर्क मार्केटिंग के काम से धमतरी आया था और नए बस स्टैंड स्थित आशियाना होटल में रुका हुआ था। वहीं, सोमवार को पूरे होटल में तेज बदबू आने लगी। कर्मचारियों ने पता कि तो पता चला कि कमरा नंबर 208 से बदबू आ रही है। इसकी सूचना होटल संचालक को दी गई। संचालक मौके पर पहुंचा और कमरे को देखा तो कमरा अंदर से बंद था। वहीं, खिड़की से झांककर देखा तो फांसी से एक युवक को लटका हुआ पाया गया।

घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। वहीं, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई ।कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि मृतक किशोर कुमार वैष्णव एक अप्रैल को होटल में आया था। वहीं, होटल संचालक के द्वारा सूचना दी गई थी। जहां मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही कमरे के दरवाजा खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें