फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: शुक्लाभांठा नहर में मिली युवक की लाश, बिरनपुर जंगल में भी मिला अज्ञात शव; जांच जुटी पुलिस

Sat, 10 May 2025 06:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले के मगरलोड में नहर में बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर जंगल में अज्ञात व्यक्ति का 12-13 दिन पुराना शव मिला है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मगरलोड थाना क्षेत्र के शुक्लाभांठा नहर में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने सुबह शुक्लाभांठा पुल से गुजरते समय नहर में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक की पहचान तुकाराम कंवर पुत्र पदुम लाल कंवर निवासी भोथली थाना कुरूद के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तुकाराम नौ मई को ग्राम सांकरा में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल हुआ था। रात में वह मोटरसाइकिल से शुक्लाभांठा में रिश्तेदार के घर जा रहा था, तभी ग्राम आमाचानी के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। दुर्घटना में सिर, चेहरे और अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरनपुर के जंगल में 12-13 दिन पुराना एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में भूख, प्यास और लू लगने से व्यक्ति की मृत्यु होने की संभावना है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के सटीक कारण और मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें