फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: थूकने के विवाद में नाबालिग छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 08:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आदर्श नगर स्थित पानी टंकी के पास थूकने की बात को लेकर एक नाबालिग छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया गया।
Register For Event
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आदर्श नगर स्थित पानी टंकी के पास थूकने की बात को लेकर एक नाबालिग छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में 15 वर्षीय छात्र शिवम नायक उर्फ शिब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिमा नगर निवासी राम कुमार नायक ने सिरगिट्टी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उनका भांजा शिवम नायक शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्तों देवरथ साहू और शिवा राव के साथ पोचो ग्राउंड से क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था।

विवाद और हमला
आदर्श नगर पानी टंकी के पास शिवम सड़क किनारे थूक रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे विभय दास के पैर पर थूक पड़ गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विभय दास ने गाली-गलौज की, जिसके बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ वहां से आगे बढ़ गया। कुछ देर बाद विभय दास अपने पिता विजय कुमार दास के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। शिकायत के अनुसार, विजय कुमार दास ने शिवम के हाथ पकड़ लिए, जबकि विभय दास ने धारदार चाकू से उसके सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई
हमले में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंत बाहर निकल आई। घटना के बाद घायल शिवम को उसके दोस्तों ने तत्काल सिम्स अस्पताल, बिलासपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सिरगिट्टी पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर विभय दास और विजय कुमार दास के खिलाफ धारा 109 बीएनएस, 296 बीएनएस एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें