फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: बीजापुर पुलिस ले चलाया साइबर अपराध से बचाव का अभियान, छात्रों को सिखाए साइबर फ्रॉड से बचने अहम तरीके

Fri, 21 Aug 2026 11:44 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बीजापुर पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। जिले के 8 स्कूलों में आयोजित कार्यशालाओं में करीब 1000 विद्यार्थियों को OTP, UPI, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए।
Register For Event
विज्ञापन
साइबर जागृति अभियान के तहत जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जागृति अभियान के तहत बीजापुर जिले के विभिन्न स्कूलों में साइबर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी दी गई। जिले के 8 स्कूलों में आयोजित कार्यशालाओं में करीब 1000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


ये कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, स्वामी आत्मानंद स्कूल संकनापल्ली, बासागुड़ा और उसूर, हायर सेकेंडरी स्कूल कुटरू, संत चावरा स्कूल दुगोली तथा संत थॉमस स्कूल बीजापुर में आयोजित किए गए। कार्यशालाओं के दौरान विद्यार्थियों को OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल और अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाते या UPI से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान ऐप डाउनलोड करने और अज्ञात कॉल या संदेशों पर भरोसा करने से बचने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दीपका गौरव पथ पर जाम और हादसे का खतरा: कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज; भारी वाहनों पर रोक और सड़क मरम्मत की मांग

पुलिस ने सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के लिए भी जागरूक किया। साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में बिना देरी किए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी बच्चों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही www.cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बीजापुर पुलिस ने बताया कि साइबर जागृति अभियान के माध्यम से जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों और आम लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें