फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: 11 किमी सड़क का निर्माणकार्य पांच साल से अधूरा, ग्रामीणों ने दिसंबर तक काम शुरू कराने की दी चेतावनी

Fri, 28 Nov 2025 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नेलसनार से बांगापाल होते हुए दारापाल तक प्रस्तावित 11 किमी सड़क का निर्माण पिछले पाँच वर्षों से अधूरा पड़ा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति के बावजूद अब तक केवल मिट्टी डंपिंग और कुछ पुलिया निर्माण ही किया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नेलसनार से बांगापाल होते हुए दारापाल तक प्रस्तावित 11 किमी सड़क का निर्माण पिछले पाँच वर्षों से अधूरा पड़ा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति के बावजूद अब तक केवल मिट्टी डंपिंग और कुछ पुलिया निर्माण ही किया गया है, जबकि मुरूम, गिट्टी, डामरीकरण और शेष पुलियाओं का कार्य शुरू नहीं हुआ है। बरसात में सड़क कीचड़ और गड्ढों में बदल जाती है, जिससे अस्पताल सहित दैनिक आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है।

विज्ञापन

  
तीनों ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बारकलेक्टर कार्यालय को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि ठेकेदार भी प्रोजेक्ट में रुचि नहीं ले रहा। नेलसनार, दारापाल और बांगापाल के सरपंचों ने संयुक्त बयान जारी कर चेतावनी दी है कि यदि दिसंबर 2025 तक सड़क निर्माण काम शुरू नहीं होता, तो जनवरी 2026 में तीनों गांव के लोग आंदोलन करने मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान तीनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें