फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में हत्या : पुरानी रंजिश के कारण कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 16 Jun 2025 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने एक युवक के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश है।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने एक युवक के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश है। आज सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला बेमेतरा जिले में परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लूक का है। बेरला एसडीओपी विनय कुमार ने बताया कि 15 जून को प्रार्थी परस वर्मा पिता भगत वर्मा उम्र 42 निवासी ग्राम लूक थाना परपोड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके छोटे भाई धिराज वर्मा का गांव के आरोपी अक्षय कौशल पिता छनकलाल कौशल उम्र 29 से पुरानी रंजिश था। 

विज्ञापन


धिराज वर्मा करीबन तीन से चार माह बाद जेल से जमानत पर वापस गांव आया था। लेकिन, इतनी जल्दी जमानत पर कैसे आ गया। यह सोचकर आरोपी अक्षय कौशल रंजिश रखता था। 15 जून को धिराज वर्मा गांव के दैहान के पास था। तभी शाम करीब 5बजे आरोपी अक्षय कौशल अपने घर से कुल्हाड़ी लाकर से हमला कर दिया। इस हमले में धिराज की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज किया है। आरोपी अक्षय कुमार कौशल को आज सोमवार को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें