फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara Fire: पाइप फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी; फंसे 10 मजदूर को सुरक्षित निकाला गया

Sun, 05 Oct 2025 02:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
विज्ञापन
Bemetara Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेमेतरा जिले के ओड़िया गांव स्थित एक कृषि पाइप फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। यह पुलिस चौकी खंडसरा क्षेत्र का मामला है। जब यहां आग लगी तो फैक्ट्री के भीतर 10 मजदूर काम कर रहे थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात है कि इस आग से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। यह क्षेत्र कबीरधाम व बेमेतरा जिले के बॉर्डर में आता है। ऐसे में दोनों जिले के फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हुई थी।

विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, कुछ हिस्से में अभी भी आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चला है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में रखे पाइप व अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें