फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: बेमेतरा में पकड़ा गया सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने वाला, भेजा जेल; पुलिस ने की जनता से ये अपील

Mon, 22 Dec 2025 08:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा पुलिस ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से ये एक अपील भी की है।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे अब जेल भेजा गया है। इस मामले में प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक आईडी धारक द्वारा उनके सोशल मिडिया प्लेटफार्म में अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट व अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया।

विज्ञापन


जांच के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने व लगातार पीछा करते हुए इनकी हर गतिविधियों पर नजर रखने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म आईडी धारक आरोपी प्रणय धर दीवान ऊर्फ अनिमेष ऊर्फ तनु को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से घटना में उपयोग किए गए मोबाइल को जब्त किया गया। आरोपी को कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर अश्लील, अपमानजनक टिप्पणी, गाली-गलौज, धमकी भरा संदेश या किसी की छवि खराब करने वाली पोस्ट कानूनन दंडनीय अपराध है, जिसमें जेल व जुर्माना दोनों हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेमेतरा पुलिस ने सभी नागरिक से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें