फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: मंदिर के पास युवक पर जानलेवा हमला, पेट में धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2026 08:16 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले के थाना परपोडी क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 16 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे ग्राम तुमडीपार स्थित बजरंग बली मंदिर के पास एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के थाना परपोडी क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 16 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे ग्राम तुमडीपार स्थित बजरंग बली मंदिर के पास एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी परपोडी टीआई सत्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रार्थी पंचुराम साहू उम्र 55निवासी वार्ड नंबर दो परपोडी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र बलराम साहू से करण साहू निवासी मासुलगोंदी का विवाद हो गया।

विज्ञापन


इसी दौरान करण ने हत्या की नीयत से बलराम के पेट में धारदार वस्तु से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। बलराम साहू को आनन-फानन में गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी करण साहू के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी करण साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें