फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान गबन का बड़ा मामला: बलौदाबाजार में 6.83 करोड़ के धान की कमी, दो राइस मिल संचालकों पर एफआईआर

Sat, 28 Nov 2026 10:55 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार

सार

बलौदाबाजार के सिमगा में दो राइस मिलों में 28,871.24 क्विंटल धान की कमी मिली है। खाद्य विभाग ने 6.83 करोड़ रुपये के मामले में दोनों मिल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गांव में लगा बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग व्यवस्था में बड़ी अनियमितता सामने आई है। खाद्य विभाग की टीम ने दो राइस मिलों पर छापा मारकर 28,871.24 क्विंटल धान की कमी पकड़ी है। इस गबन की अनुमानित कीमत करीब 6.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों मिल संचालकों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मिलों में मिला बेहद कम स्टॉक
जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने पाया कि दोनों मिल परिसरों में अपेक्षित मात्रा में धान और चावल मौजूद नहीं था। जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम मोहरा स्थित श्री श्याम राइस इंडस्ट्रीज और सलूजा इंडस्ट्रीज में भौतिक सत्यापन किया। इसमें श्री श्याम राइस इंडस्ट्रीज को नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम में 14,324.59 क्विंटल चावल जमा करना शेष था। इसके बावजूद सत्यापन के दौरान मिल परिसर में केवल 190.50 क्विंटल चावल और 1,541.60 क्विंटल धान उपलब्ध मिला। सलूजा इंडस्ट्रीज को 6,459.77 क्विंटल चावल जमा करना बाकी था, जबकि मौके पर महज 3.60 क्विंटल धान और 12 क्विंटल चावल पाया गया।

करोड़ों रुपये की भारी गड़बड़ी
भौतिक सत्यापन में श्री श्याम राइस इंडस्ट्रीज में 19,351.80 क्विंटल धान कम मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 58 लाख 44 हजार 414 रुपये बताई गई है। वहीं सलूजा इंडस्ट्रीज में 9,519.44 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 25 लाख 51 हजार 553 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार दोनों मिलों में कुल मिलाकर 28,871.24 क्विंटल धान कम दर्ज किया गया। बार-बार निर्देश देने के बावजूद दोनों मिलों की ओर से तय चावल जमा नहीं कराया जा रहा था।
विज्ञापन


संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज
जांच के दौरान दोनों मिलों के संचालक राहुल अग्रवाल और दारा सिंह सलूजा धान की कमी के संबंध में कोई भी दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खाद्य विभाग ने दोनों मिल संचालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, खाद्य निरीक्षक कमल नारायण साहू और शीतलेश यादव शामिल रहे। जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी, भंडारण और कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें