फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: ट्रक का टायर फटने के बाद उसमें अचानक लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Thu, 27 Feb 2025 12:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

रायपुर-जगदलपुर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम जगतरा में टोल प्लाजा के पास एक ट्रक का टायर फटने के बाद उसमें अचानक आग लग गई। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
Balod News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर-जगदलपुर मुख्य मार्ग में स्थित ग्राम जगतरा में टोल प्लाजा के पास एक ट्रक का टायर फटने के बाद उसमें अचानक आग लग गई। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। देर शाम ट्रक में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस थाना पुरुर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि जगदलपुर की ओर से आ रही एक ट्रक का पिछला टायर फटने के बाद ट्रक मे आग लग गई। ट्रक में आयरन गिट्टी लोड थी। 

विज्ञापन


यह घटना गुरुर ब्लॉक से गुजरे नेशनल हाईवे 30 में ग्राम जगतरा में टोल प्लाजा के पास की है। जहां दिन भर सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं ऐसे में ट्रक में आग लगने के बाद तत्काल जिला मुख्यालय धमतरी और बालोद से अग्निशमन वाहन को बुलाया गया, जहां काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया।

जिस ट्रक में आग लगी थी उस ट्रक का वाहन चालक एवं परिचालक पूरी तरह से सुरक्षित है, हालांकि घटना के बाद लगभग 2 घंटे तक मुख्य मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारे लग गई थी। ट्रक में लगी आग को नियंत्रित करने के बाद ही अन्य वाहनों को आवागमन के लिए रवाना किया गया। पूरी घटनाक्रम के दौरान थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर ही डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें