फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद हादसा: नेशनल हाईवे पर खड़े युवक को बस ने मारी ठोकर, पुटटू ढाबा के सामने की घटना; सीसीटीवी आया सामने

Fri, 02 Jan 2026 02:49 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में नेशनल हाईवे पर पुटटू ढाबा के सामने खड़े युवक को बस ने टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
 
Register For Event
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर खड़े युवक को बस ने मारी ठोकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में नेशनल हाईवे पर पुटटू ढाबा के सामने खड़े एक युवक को बस ने ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान महेंद्र रावटे पिता बृजलाल रावटे, निवासी हटकेसर वार्ड, धमतरी के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दादा कंपनी की बस पूरुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े महेंद्र को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान और डुमन साहू मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है और इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें