फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी में 'अर्नब': ट्रेन से करने जा रहे हैं सफर, तो पढ़ लें ये खबर; रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Wed, 28 Oct 2026 11:10 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
Register For Event
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर एहतियात के तौर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं

विज्ञापन







रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली, सूचना एवं डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल स्क्रीन, आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर जानकारी दी जा रही है।



रेल यात्रियों से अपील

  • ट्रेन की स्थिति की जानकारी लें: यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन के चलने की नई जानकारी ले लें।
  • पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पर पहुंचें: संभावित मौसम और सड़क यातायात में देरी को ध्यान में रखकर समय से पहले स्टेशन पर पहुंचें।
  • रेलवे की सूचनाओं का पालन करें : स्टेशनों पर की जाने वाली उद्घोषणाओं , रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के  दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • रेलवे ट्रैक से दूर रहें: रेलवे ट्रैक पार करने से बचें और निर्धारित यात्री क्षेत्रों में ही रहें।
  • मोबाइल एवं आवश्यक वस्तुएं साथ रखें: मोबाइल फोन चार्ज रखें और आवश्यक दवाइयां, पीने का पानी और आपातकालीन संपर्क संबंधी जानकारी अपने पास रखें।
  • फिसलन वाले स्थानों पर सावधानी बरतें: बारिश के कारण प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज एवं सीढ़ियों पर फिसलन हो सकती है। ऐसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें।
  • केवल आधिकारिक माध्यमों से जानकारी लें: ट्रेनों के नियम, मार्ग परिवर्तन या रद्द की स्थिति में सही जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक माध्यमों का प्रयोग करें।
  • हर घंटे मौसम की निगरानी: बदलती परिस्थितियों पर नजर खने और रेलवे बुनियादी ढांचे के लिए संभावित खतरों की पहचान करने के लिए हर घंटे हवा की गति और जल स्तर की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि संभावित खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें। रेलवे के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें