फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चर्च हमला: घटनास्थल से मिली तीन बाइकों के आधार पर सात की गिरफ्तारी

Mon, 07 Mar 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौका-ए-वारदात से मिली बाइक सात लोगों की गिरफ्तारी गृह मंत्रालय का निर्देश बजरंग दल पर आरोप
Register For Event
विज्ञापन
चर्च में तोड़फोड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीते रविवार को चर्च में हुए तोड़फोड़ के आरोप में सात लोगों की गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को घटनास्थल से मिली तीन बाइकों के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए थे जिसके बाद प्रशासनिक अमला इन हमलावरों की तेजी से तलाश कर रहा था। गिरफ्तारी पर गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु ने कहा, 'प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।'

पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को 20 से ज्यादा लोगों ने चर्च को निशाना बनाकर हमला किया था। इस हमले में उन्होंने चर्च में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

चर्च में तोड़फोड़ - फोटो : ANI
दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक चर्च पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस दौरान उन्होंने चर्च में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

जिस चर्च को निशाना बनाकर हमला किया गया वह रायपुर के खमरडिहा इलाके में स्थित है। इस हमले में पांच लोग घायल हुए। इस हमले को लेकर छत्तीसगढ़ ईसाई फोरम का कहना है कि ये हमला बजरंग दल के लोगों ने किया।

फोरम के मुताबिक, 'बजरंग दल के लोग आए, चर्च में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी।' उन्होंने बताया कि हमलावर 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे और लोगों पर धार्मिक टिप्पणी भी कर रहे थे। इस हमले पर फोरम के अध्यक्ष पन्नालाल ने बताया, 'वे महिलाओं के कपड़े फाड़ रहे थे और दो साल के एक छोटे बच्चे को जमीन पर फेंक दिया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें