फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर दशहरा: कुटुंब जात्रा रस्म के साथ 600 साल पुरानी परंपरा सम्पन्न, देवी-देवताओं की हुई ससम्मान विदाई

Sun, 05 Oct 2025 06:10 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर दशहरा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें एक-एक गांव से देवी-देवताओं की डोली और छत्र शामिल होते हैं। रियासत काल से चली आ रही यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और भव्यता से निभाई जाती है।
Register For Event
विज्ञापन
कुटुंब जात्रा रस्म के साथ 600 साल पुरानी परंपरा सम्पन्न, देवी-देवताओं की हुई ससम्मान विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की 75 दिवसीय श्रृंखला रविवार को 'कुटुंब जात्रा' रस्म के साथ संपन्न हुई। यह विशेष परंपरा स्थानीय महात्मा गांधी स्कूल परिसर स्थित गुड़ी में आयोजित की गई, जहां बस्तर संभाग के अलावा ओडिशा और महाराष्ट्र के समीपवर्ती गांवों से आए हजारों देवी-देवताओं के छत्र और डोली की पूजा-अर्चना कर उन्हें ससम्मान विदा किया गया। बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने दशहरा समिति के साथ मिलकर देवी-देवताओं की पूजा कर परंपरा अनुसार 'रूसूम' (भेंट/दक्षिणा) प्रदान की। इस दौरान पुजारियों को कपड़े, पैसे और मिठाइयां भेंट की गईं।
विज्ञापन


बस्तर दशहरा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें एक-एक गांव से देवी-देवताओं की डोली और छत्र शामिल होते हैं। रियासत काल से चली आ रही यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और भव्यता से निभाई जाती है। राजपरिवार एवं दशहरा समिति गांव-गांव से आए देवी-देवताओं और पुजारियों को सम्मानपूर्वक विदा करते हैं।

भक्ति और आस्था से सराबोर माहौल
गंगामुंडा वार्ड स्थित देवगुड़ी में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं को अपनी मनोकामना अनुसार भेंट अर्पित की। इस दौरान सिरहा झूमते हुए पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे और विभिन्न क्षेत्रों के आंगादेव का खेल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और परंपरा की गहरी झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें