फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में मवेशी तस्करी नाकाम: बूचड़खाने ले जाए जा रहे 17 गौवंश बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Wed, 05 Nov 2025 07:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पलगढ़ा बेरियर में वन विभाग की टीम ने दो पिकअप वाहनों में भरे 17 मवेशियों को पकड़ा है। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया।
Register For Event
विज्ञापन
वन विभाग के बेरियर पर दो पिकअप में भरे 17 मवेशी जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पलगढ़ा बेरियर में वन विभाग की टीम ने दो पिकअप वाहनों में भरे 17 मवेशियों को पकड़ा है। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पलगढ़ा बेरियर में पदस्थ वन विभाग के भृत्य दिनेश कुमार साहू ने पुलिस को सूचना दी कि 3 नवंबर की रात ड्यूटी के दौरान तड़के करीब 4 बजे दो पिकअप वाहनों को बेरियर से गुजरते हुए रोका गया। जांच में पिकअप क्रमांक ओडी 14 वाई 1362 में 9 गायें और पिकअप क्रमांक जेएच 03 जे 7840 में 8 बैल लदे मिले। दोनों वाहनों में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था।

जांच के दौरान एक चालक अमानत शेख (20 वर्ष), निवासी रोकबहार थाना बागबहार को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि दोनों मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जा रहे थे, लेकिन वन विभाग की चौकसी से उनके मंसूबे विफल हो गए। फारेस्ट विभाग के भृत्य दिनेश कुमार साहू की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें