फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 4.0: चंडीगढ़ में रात में लगने वाला कर्फ्यू समाप्त, होटल और रेस्टोरेंट में बार भी खुलेंगे

Mon, 31 Aug 2020 03:27 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई बैठक में लिया गया फैसला
  • बूथ मार्केटों को ऑड-ईवन से राहत नहीं, वह पहले की ही तरह रहेंगे जारी
Register For Event
विज्ञापन
VP Singh Badnore
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों को अनलॉक-4 में कई तरह की रियायतें दे दी हैं। एक सितंबर से शुरू होने वाले अनलॉक-4 में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लगने वाले नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में बार खोलने की भी अनुमति दे दी गई है। यह फैसला सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई ट्राइसिटी के अधिकारियों की बैठक में लिया गया।    

विज्ञापन

                
हालांकि यूटी प्रशासन ने शहर के विभिन्न बूथ मार्केटों में लागू ऑड-ईवन में कोई राहत नहीं दी है। उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रशासन ऑड-ईवन से भी दुकानदारों को राहत देगा लेकिन अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि तीन सितंबर तक मार्केटों में ऑड-ईवन जारी रहेगा।

उसके बाद प्रशासन के अधिकारी स्थिति का आंकलन करते हुए इसकी समीक्षा करेंगे, इसके बाद ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं, रात के कर्फ्यू को खत्म करने के लिए भी प्रशासन के अधिकारी काफी पहने मन बना चुके थे लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए लेकिन अब जाकर उसे भी खत्म कर दिया गया है। 
विज्ञापन




शहर में डीसी का चार्ज देख रहे आईएएस केके यादव की तरफ से रात का कर्फ्यू हटाने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। बार खोलने की अनुमति के लिए पिछले कई हफ्तों से शहर के होटल व्यवसायी प्रशासन से मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि अनुमति नहीं होने की वजह से वह काफी नुकसान झेल रहे हैं। बैठक में नाइट क्लब खोलने पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। वहीं, आने वाले दिनों में लांग रूट पर बंद की गई सीटीयू की बसों को भी चलाया जा सकता है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीटीयू ने दो दिन लांग रूट पर बसें चलाने के बाद इस सर्विस को बंद कर दिया था।   

Trending Videos
विज्ञापन

21 सितंबर से खुल जाएंगे ओपन एयर थिएटर 

अनलॉक-4 के दिशा-निर्देशों के अनुसार, शहर में 21 सितंबर से ओपन एयर थिएटरों को खोलने की भी अनुमति होगी। स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान छात्रों के लिए 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन के बाहर शिक्षकों से सलाह लेने के लिए 9वीं से 12वीं तक के छात्र स्वैच्छिक तौर पर स्कूल जा सकेंगे। 

सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर (ओपन एयर थियेटर को छोड़कर) और इस तरह की जगहों पर गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। सामाजिक कार्यक्रम जैसे शादी व अन्य, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यों और अन्य सभाओं में 21 सितंबर से 100 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। अंतरराज्यीय और राज्यों के भीतर आवागमन को कोई रोक नहीं होगी। अनलॉक-4 के दिशा निर्देश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे।  

नेहरू एक्सटेंशन में कोरोना वायरस के 164 मरीज भर्ती 
बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन में अभी कोरोना वायरस के 164 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 57 चंडीगढ़, 55 पंजाब, 31 हरियाणा और 11 हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। बताया कि उनके द्वारा लिए गए 737 कोरोना वायरस के सैंपल में से 129 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 61 चंडीगढ़ के हैं। 

जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 357 कोरोना वायरस के सैंपल में से 160 पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 82 ठीक होकर घर गए हैं। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कोरोना के गंभीर मरीजों पर ज्यादा ध्यान देने के आदेश दिए। साथ ही जो मरीज घर पर हैं, उनसे रोजाना बातचीत और जानकारी लेने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में अब तक 52,348 लोगों ने ऑनलाइन डिजिटल हेल्थ कार्ड प्राप्त किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें