फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले कोरोना के दो संदिग्ध, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, ब्रह्मसरोवर किया गया सील

Wed, 18 Mar 2020 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

  • पांच मार्च को थाइलैंड से लौटा था संदिग्ध, खांसी जुकाम व बुखार की शिकायत के चलते लिए गए सैंपल।
  • वहीं न्यूजीलैंड मेहमान के साथ खाना खाने पर बुखार की शिकायत हुई तो एक महिला पहुंची अस्पताल।
Register For Event
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। मरीजों के बारे में मिली जानकारी व उनमें वायरस के लक्ष्ण देख स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। चिकित्सकों ने दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। 

विज्ञापन


जब तक सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती दोनों संदिग्ध को आइसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है तो उन्हें करीब 20 दिन इस वार्ड में ही रहना होगा। कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति बिजनेस ट्रिप पर थाइलैंड गया था और पांच मार्च को कुरुक्षेत्र लौटा था। वापस लौटने पर उसे खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत हुई। 

पहले तो वह इसे सामान्य लेकर चल रहा था, लगातार खांसी, जुकाम रहने से संदिग्ध एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसके थाइलैंड के दौरे के बारे में जानकर उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। वहीं दूसरा संदिग्ध मामला पिपली निवासी एक महिला का है। कुछ दिन पहले महिला के घर न्यूजीलैंड से उसके रिश्तेदार आए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने महिला के घर खाना भी खाया था। महिला को उसके बाद कई दिन तक बुखार रहा, उसने दवाई भी ली लेकिन आराम नहीं हुआ। महिला जब एलएनजेपी अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया। दोनो संदिग्धों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जब तक इन सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक दोनों को वार्ड में ही रखा जाएगा।  

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं वायरस के प्रति गंभीरता दिखाते हुए एलएनजेपी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के आपातकालीन विभाग को दोनों तरफ से बंद कर किसी भी मरीज की एंट्री को वहां बैन कर दिया गया है। इस विभाग में केवल फ्लू के मरीजों को ही जाने की इजाजत है। लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पताल परिसर में कई जगह वायरस से बचने की हिदायतें लिखी जा रही हैं। मरीजों के लिए एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है।

रेलवे स्टेशन पर हर पांच मिनट में हो रही अनाउसमेंट
रेल गाड़ियों में भीड़ एक साथ भारी संख्या में सफर करती है ऐसे में वायरस के प्रति जागरूकता यहां सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है। वायरस के प्रति यात्रियों को जागरूक करने के लिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर पांच मिनट बाद कोरोना वायरस को लेकर अनाउसमेंट की जा रही है। स्टेशन मास्टर एसएन गुप्ता ने कहा कि स्टेशन परिसर को सैनेटाइज किया जा रहा है। सभी स्टाफ को सैनेटाइजर व मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाकर इस वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

रोडवेज कर्मचारियों की सुरक्षा राम भरोसे
रोडवेज कर्मचारियों को रोजाना लंबे रूटों पर बस लेकर जाना होता है, ऐसे में दिन में वे हजारों यात्रियों के बीच रहते हैं। लेकिन इन कर्मचारियों को अभी तक न तो सैनेटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं और न हीं मास्क। लोगों को जागरूक करने के लिए बस अड्डा परिसर में अब तक किसी प्रकार की अनाउसमेंट भी शुरु नहीं की गई है। 

ड्राइवर व कंडक्टर बिना मास्क व सैनेटाइज के ही बसें में यात्रियों के बीच ड्यूटी दे रहे हैं। कुछ कर्मचारी वायरस से बचाव के लिए कपड़े से मुंह ढके हुए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने कहा कि मास्क और सैनेटाइजर आर्डर कर दिए गए हैं। बुधवार को कर्मचारी को यह उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

ब्रह्मसरोवर को किया सील
ब्रह्मसरोवर पर रोजाना हजारो की संख्या में देश-विदेश से पर्यटकों का आवागमन होता है। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक इस सरोवर में स्नान भी करते हैं। वायरस के प्रकोप के चलते यहा उनके स्नान व एकत्रित भीड़ पर पाबंदी लगाने के लिए ब्रह्मसरोवर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर सील होने के चलते शहरवासी भी इसमें प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें