फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुमित पडियाला रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। ब्लॉक कुराली के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के वार्षिक खेल मुकाबले स्थानीय खालसा स्कूल के मैदान में आयोजित किए गए। इस मौके विजेताओं को सम्मानित किया गया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुमित पडियाला और शिवानी कुराली, 200 मीटर दौड़ में सुमित पडियाला और जाहनवी डीएवी कुराली, 400 मीटर दौड़ में अंकित कुराली और शिवानी कुराली, 600 मीटर दौड़ में प्रभनूर सिंह कुराली और किरण पडियाला पहले स्थान पर रहे। गोला फेंकने की प्रतियोगिता में अभिषेक सुहाली और श्रुति कुराली, लंबी छलांग में अंकित राज कुराली और किरण पडियाला अव्वल रहे।
विज्ञापन


रिले रेस के लड़कों के वर्ग में पडियाला की टीम विजयी रही। कुश्ती में 25 किलोग्राम भार वर्ग में सिफान राजा सुहाली, 28 किलोग्राम भार वर्ग में जश्न कुराली, 30 किलोग्राम भार वर्ग में विकास पडियाला और 32 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल पडियाला अव्वल रहे। चैस मुकाबले में लड़के और लड़कियों के मुकाबले में कुराली-2 पहले स्थान पर रहा। बैडमिंटन में लड़कों के मुकाबले में कुराली पहले और पडियाला दूसरे जबकि लड़कियों में कुराली पहले और बड़ौदी दूसरे स्थान पर रहा।

नेशनल स्टाइल कबड्डी के लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में पडियाला ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सुहाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में खिजराबाद की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हैंडबॉल के दोनों वर्गों में कुराली की टीमों ने पहला स्थान और बड़ौदी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके इनाम वितरण समारोह में बीपीईओ कमलजीत सिंह, खालसा स्कूल के प्रिंसिपल कमलजीत सिंह, ब्लॉक खेल अफसर अधिकारी सुखविंदर कौर ने इनाम वितरित किए। इस अवसर पर रविंदर सिंह पप्पी, मनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खी व अन्य अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें