संरक्षक संदीप गुप्ता एवं प्रधान संजीव मनचंदा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
उन्होंने बताया कि गायक कन्हैया मित्तल, रजनीश शर्मा, सुरिंद्र बिल्ला भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान रक्तदान शिविर और भंडारा भी लगाया जाएगा। इस बैठक में चेयरमैन पवन अरोड़ा, उपप्रधान राजेंद्र रैला, वित्त सचिव रिक्की, अशोक अग्रवाल भी उपस्थित रहे।