फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-30 बी के पार्किंग एरिया को मिलेगा नया रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 बी के पार्कों के आसपास बने पार्किंग एरिया को जल्द ही नया और व्यवस्थित रूप मिलेगा। पूर्व डिप्टी मेयर और एरिया पार्षद तरुणा मेहता ने स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में पार्किंग एरिया में नई टाइल्स लगाने के कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मार्केट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तरुणा मेहता ने बताया कि पार्कों के आसपास का पार्किंग क्षेत्र लंबे समय से टूटा हुआ और ऊबड़-खाबड़ था। बरसात में पानी जमा होने, गड्ढे बनने और टाइल्स खराब होने से वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई जगह दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था। अब नई टाइल्स लगने से पार्किंग व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि मोबाइल कंपनियों द्वारा की गई खुदाई और समय के साथ टाइल्स खराब होने से पार्किंग एरिया की हालत बिगड़ गई थी, जिसे अब दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, पार्क, लाइट, रेलिंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार जारी हैं, ताकि लोगों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें