नए साल के पहले दिन से कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। 31 दिसंबर को हल्की बारिश और एक से तीन जनवरी तक कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल कोहरे से जल्दी छुटकारा नहीं मिलेगा। पारे में गिरावट जारी रहेगी। चार जनवरी के बाद पारा और गिरेगा।
सोमवार को अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया जबकि न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री। पूरे दिन शीत लहर चलती रहीं। न्यूनतम पारे में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।