प्रापर्टी टैक्स जमा कराने के लिए छूट की अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। पहले तय शेड्यूल के मुताबिक, 10 दिसंबर तक ही टैक्स का भुगतान करने पर 30 फीसदी तक की छूट का लाभ पाकर लेट फीस व सरचार्ज से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
अब तारीख को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। अभी भी काफी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी हाउस टैक्स का भुगतान नहीं किया है। उन्हें राहत देने के मकसद से ये तारीख बढ़ाई गई है।