फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला एयरबेस पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू: राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत, हीरक जयंती में करेंगी शिरकत

Sat, 31 Oct 2026 11:13 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रदेश भर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति एक नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी।
Register For Event
विज्ञापन
अंबाला एयरबेस पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचीं। अंबाला वायुसेना स्टेशन (एयरबेस) पर विशेष विमान से उतरने पर राष्ट्रपति का भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेशवासियों की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान प्रशासनिक व सैन्य अधिकारियों ने भी उनकी अगवानी की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रदेश भर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति एक नवंबर को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी।

वह हरियाणा राज्य गठन के 60 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। इसके अलावा, राष्ट्रपति ऐतिहासिक गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वार्षिक समारोह में भी पहुंचेंगी, जो इस वर्ष आर्य समाज के प्रमुख स्तंभ स्वामी श्रद्धानंद महाराज के बलिदान की शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर अंबाला से लेकर कुरुक्षेत्र तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वायुसेना स्टेशन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। रविवार को होने वाले कार्यक्रमों के लिए कुरुक्षेत्र में सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें