चंडीगढ़। दिल्ली में लाल किला के पास कार बम ब्लास्ट की वजह से देश भर में गुस्सा और गम देखा जा रहा है। हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह पर दिल्ली बम धमाके में जख्मी हुए लोगों के लिए जल्द स्वस्थ होने और मारे गए लोगों के परिवार को सब्र मिलने के लिए दुआ हुई। चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बंगिया और उनके साथियों विशाल, रजत, रवीना, जोया द्वारा दिल्ली ब्लास्ट पर दुख जाहिर किया और भारत देश को दहशतगर्दी से बचाए रखने की दुआ मांगी गई।
विनायक बंगिया ने बताया कि भारत को बद निगाहों और आतंकवाद से बचाए रखने और अमन शांति बरकरार रहने की दुआ की गई। इस मौके पर दरगाह में दुआ में उठे हाथों ने दहशतगर्दी के खात्मे और देश की सलामती की अरदास भी की गई।