फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सिद्धू बोले- मुझे लोकसभा नहीं जाना, अगर जाना होता तो कुरुक्षेत्र से लड़ लेता... आज मंत्री होता

Fri, 15 Mar 2024 08:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिग्गज कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। चंडीगढ़ में राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात में यह खुलासा किया। सिद्धू ने कहा कि टिकट की कोई बात नहीं है। मुझे लोकसभा में जाना ही नहीं है। अगर जाना होता तो आज मंत्री होता।
Register For Event
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के कर्ज का मुद्दा उठाया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने राजभवन के बाहर मीडिया से बातचीत की। सिद्धू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर लोकसभा चुनाव लड़ना होता तो कुरुक्षेत्र से लड़ लेता और आज मंत्री होता। टिकट की कोई बात ही नहीं है। मुझे लोकसभा में जाना ही नहीं है। चार से पांच साल की राज्यसभा छोड़कर आया हूं। कोई ऐसा आदमी है, जिसने मंत्रालय छोड़े हों। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय में उन्होंने तीन बार चुनाव जीते हैं। एक के बाद एक तीन कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़कर आप और अन्य राजनीतिक दलों में शामिल होने के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। यह अच्छी बात है। मुश्किल समय में किरदारों की पहचान होती है। पार्टी छोड़ने वालों की भी कुछ तो मजबूरियां रही होंगी। यूं ही तो कोई बेवफा नहीं होता। वड़िंग इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

विशेष जाति वर्ग के साथ लगातार अन्याय

पंजाब में 35 प्रतिशत विशेष जाति वर्ग है। इसके साथ अन्याय हो रहा है। हालांकि मनरेगा जैसी योजनाएं मौजूद हैं लेकिन उनका कार्यान्वयन कम हो जाता है। इससे कई लोग हाशिये पर चले जाते हैं। सही ढंग से क्रियान्वित होने पर मनरेगा से 32 लाख जॉब कार्ड धारकों को लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें