मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने दो नई जीवन बीमा योजनाओं को पेश करने की घोषणा की है। यह दो योजनाएं ‘लाइफ परफेक्ट पार्टनर सुपर’ और ‘लाइफ होल लाइफ सुपर’ हैं।
विज्ञापन
दोनों उत्पाद जनवरी 2014 से लागू होने वाले आइआरडीए के नए नियमों के अनुरूप हैं। ‘लाइफ परफेक्ट पार्टनर प्लान’ सुरक्षित एवं जोखिम मुक्त रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए सरल, किफायती और शक्तिशाली समाधान है, जिसमें प्रीमियम भुगतान की लचीली शर्तें हैं और सात, दस, पन्द्रह और बीस वर्ष के बीच प्रीमियम भुगतान टर्म विकल्प है।