फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-27 में घर के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित एक मकान में चोरों ने परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय परिवार नौ अगस्त से 16 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव गया हुआ था। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला।
शिकायतकर्ता रोहित डोगरा ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बेटी के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। मकान का मालिक अमेरिका में रहता है, जबकि ग्राउंड और पहली मंजिल खाली हैं। इसी मंजिल के एक हिस्से में उनके साले अमन पठानिया पत्नी के साथ रहते हैं। दोनों परिवार नौ अगस्त को हिमाचल गए थे। 16 अगस्त को अमन और उनकी पत्नी लौटे तो दोनों हिस्सों के ताले टूटे मिले। उन्होंने रोहित को सूचना दी। चंडीगढ़ पहुंचकर रोहित ने घर की जांच की तो सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, रोहित के घर से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन, चार ग्राम की अंगूठी, दो नोज पिन, करीब चार तोले की चांदी की चेन, कलाई घड़ी, मोबाइल और 15 हजार रुपये चोरी हुए। अमन के घर से करीब तीन हजार रुपये की नकदी वाला गुल्लक भी गायब मिला। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें