हरियाणा में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत चलाई जा रही सीएस क्रॉप डाइवर्सिफिकेशन स्कीम के तहत पापुलर इंटरक्रॉपिंग योजना को लागू किया है। यह योजना राज्य के 10 जिलों में शुरू की गई है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2013-14 के दौरान पॉपुलर इंटरक्रॉपिंग योजना के तहत 10 जिलों को चुना गया है। जिनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जींद, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं।