फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना : 895 नए संक्रमित, तीन की मौत, गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़ी

Wed, 24 Mar 2021 01:27 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 895 नए मामले सामने आए। करनाल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज की मौत हो गई। गंभीर मरीजों की संख्या बढ़कर 106 पहुंच गई है। इनमें से 87 ऑक्सीजन और 19 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 441 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई।

विज्ञापन


गुरुग्राम में एक बार फिर सबसे अधिक 188 केस मिले हैं। करनाल 139, अंबाला 118, पंचकूला 89 और यमुनानगर में 88 केस मिले हैं। कैथल में 50, फरीदाबाद में 42  लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, नूंह और पलवल में नया केस नहीं मिला है, शेष जिलों में 30 से नीचे मामले मिले हैं। प्रदेश में संक्रमण दर बढ़ कर 4.64  और रिकवरी दर घटकर 96.71 प्रतिशत पहुंच गई है। मंगलवार को 41785 लोगों ने कोरोना टीके की पहली और 7371 ने दूसरी डोज ली। हरियाणा में कुल 12,00,479 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

कोरोना से मार्च में अभी तक 53 मौतें
कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में मरीजों की संख्या और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। औसतन रोजाना दो मरीजों की जान जा रही है, जिससे मार्च में अब तक 53 मौतें हो चुकी हैं। इससे पहले जनवरी में 101 और फरवरी में 30 मौतें हुई थी। गंभीर मरीजों की बात करें तो फरवरी में 20 से 25 थे, जबकि इस समय यह संख्या 84 तक पहुंच चुकी है। अभी 17 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि फरवरी में 6 से 7 मरीज वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन


खतरनाक साबित हो सकती है लापरवाही : डॉ. ध्रुव चौधरी
कोविड-19 के प्रदेश के नोडल प्रभारी डॉ. ध्रुव चौधरी का कहना है कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस कारण संक्रमण दोबारा से फैलने लगा है। कोरोना से बचने के लिए सावधानी जरूरी है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है उनको ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। मास्क जरूर लगाएं। भीड़ में जाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें