गीतांजलि की बेटी की तीन दिन की कस्टडी वाली अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई हुई, लेकिन 11 नवंबर तक के लिए फैसला टाल दिया गया। बच्ची की कस्टडी नहीं मिलने से गीतांजलि के परिजन कोर्ट के बाहर भी मायूस दिखे।
विज्ञापन
गीतांजलि के भाई प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि बच्ची के जन्मदिन पर उसे प्यार देने के लिए कस्टडी मांगी गई थी, लेकिन अब वे उससे भी महरूम हो गए। बच्ची का जन्मदिन निकल गया और वह उसके साथ प्यार भी नहीं बांट सके।