दरी, बेड शीट्स, स्टोल और बेहतरीन मैट्स...। सेक्टर-15 के रविदास भवन में वीरवार से पांच दिवसीय बायर सेलर मीट कम एग्जीविशन की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन गुरु रविदास सभा के प्रेसिडेंट मोहनलाल ने किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में आगरा, हाथरस, मथुरा, झांसी सहित उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्लस्टर के हैंडलूम संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। शाम को भी विभिन्न स्टॉल्स पर लोगों को प्रदर्शित उत्पादों की खूबियां बताई गई।
उत्तर प्रदेश हैंडलूम एंड टेक्सटाइल के असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल दीक्षित ने बताया कि इस आयोजन का मकसद देश के अलग-अलग हिस्सों में उत्पादों को प्रोत्साहित करना है।