शहर से लगते जुझार नगर में शुक्रवार रात बिजली ने कहर बरपाया। बिजली गिरने से चार मकानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, मकानों में भी दरारें आ गईं हैं।
विज्ञापन
मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इलाके में बिजली गुल हो गई है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। लोग घरों के अंदर जाने से भी डर रहे हैं।