फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: रॉयल एस्टेट ग्रुप पर ED टीम ने दी दबिश, मोहाली-चंडीगढ़ में नाै ठिकानों पर एक साथ पड़े छापे

Wed, 27 May 2026 01:10 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जांच एजेंसियों ने जीरकपुर-अंबाला हाईवे स्थित रॉयल ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट कार्यालय समेत कई व्यावसायिक परिसरों की भी तलाशी ली। सेक्टर-20 के जिस आवासीय परिसर में जांच हुई, वह रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी से जुड़ा बताया जा रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 20 में इसी घर पर ईडी की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब व चंडीगढ़ में रॉयल एस्टेट ग्रुप और चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीआरसीपीएल) से जुड़े नौ ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। 
विज्ञापन


ईडी ने कंपनी के डायरेक्टरों, सीए, अकाउंटेंट्स व अन्य संबंधित लोगों समेत करीब 20 व्यक्तियों के ठिकानों की तलाशी लेकर अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

ईडी की कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब छह बजे शुरू हुई। जांच एजेंसियों की टीमों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-20 की कोठी नंबर-3053, जीरकपुर, मोहाली, बनूड़ और डेराबस्सी समेत कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई में ईडी के साथ केंद्रीय जीएसटी और आयकर विभाग की टीमें भी शामिल रहीं। कुल छह टीमों ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों ने जीरकपुर-अंबाला हाईवे स्थित रॉयल ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट कार्यालय समेत कई व्यावसायिक परिसरों की भी तलाशी ली। सेक्टर-20 के जिस आवासीय परिसर में जांच हुई, वह रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रवीण कंसल जीरकपुर के चंडीगढ़ रॉयल सिटी हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है। 

ईडी चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-1 ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा-17 के तहत की। अधिकारियों के अनुसार यह जांच पंजाब पुलिस की ओर से 19 जुलाई 2025 को दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें