चंडीगढ़। मनीमाजरा के हाउसिंग बोर्ड चौक पर बने दशहरा ग्राउंड को हिमालयन वूलन मार्केट के लिए देने का प्रस्ताव शुक्रवार को होने वाली नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में रखा जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक यह मैदान 6 अक्तूबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 146 दिनों के लिए दिया जाएगा। इसके लिए 47 लाख 51 हजार 560 रुपये किराया तय किया गया है। प्रतिदिन का किराया 25 हजार रुपये होगा। मेयर हरप्रीत कौर बबला की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट एरिया में सीवरेज सिस्टम, सड़कों, गलियों और मशीन होल की मजबूती से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।