चंडीगढ़। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) चंडीगढ़ के शीघ्र चुनाव कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य प्रद्युम्न गर्ग को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं ने अपने प्रतिनिधित्व में मांग की कि डीबीए चंडीगढ़ के चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश चुनाव में विलंब होता है तो चुनाव संपन्न होने तक बार के कार्यों के संचालन के लिए एक एडहॉक समिति का गठन किया जाए। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि डीबीए चंडीगढ़ के नियमित प्रशासन और अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न कार्यों के सुचारू संचालन के लिए उचित व्यवस्था होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जल्द निर्णय लिया जाना बार और अधिवक्ताओं के हित में होगा। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि संबंधित प्राधिकरण उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार कर शीघ्र आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि बार के प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।