राजकीय महाविद्यालय बरवाला से मंगलवार को पेपर देकर लौट रहे बीए फर्स्ट ईयर के छात्र पर घात लगाए बैठे तीन युवकों ने लाठी और तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी पहुंचाया, जहां से उसे पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया।