आदमी की हैवानियत ने आज सभी रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया है। पंजाब के बठिंडा में एक पिता अपनी ही बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ सालों से दुराचार करता आ रहा था।
बेटी की शादी के बाद भी पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पिता की इस हरकत के बारे में पारिवारिक सदस्यों को पता था, लेकिन लोकलाज के डर से कोई इसका विरोध नहीं कर पाया।