नाबालिग युवती से दोस्ती की। देवर से आबरू लुटवाई फिर उसी से शादी करवा दी। सुहाग जोड़े में घर आई तो भाइयों से रेप करवा दिया। जब वह परिवार से अलग रहने लगी तो दो और लड़कों ने उसकी अस्मत लूटी। इसके बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। पीड़िता ने अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। घटना, पंजाब के मालेकोटला इलाके की है।
पीड़िता के मुताबिक वह सिलाई का काम करती है। उसकी जान-पहचान की महिला ने उसकी मुलाकात अपने देवर इलियास से करवाई। नहीं जानती कि इलियास उसकी आबरू से खेलेगा। पीड़िता ने मां को इस घटना संबंधी बताया तो पीडि़ता की मां उस महिला के घर गई। मामले में निकाह करने पर समझौता हो गया। इलियास व पीडि़त लड़की का निकाह करवा दिया गया। पीडि़ता के मुताबिक निकाह के बाद उसका जीवन नरक बन गया। उसके जेठ व देवर भी उसपर गंदी नजर रखने लगे और एक दिन मौका पाकर दोनों ने उसके साथ रेप कर दिया।