दो बच्चों की मां ने कांस्टेबल पर दो साल से रेप करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी कांस्टेबल मोहाली में एक रिटायर्ड उच्चाधिकारी का गनमैन है।
महिला के बयान पर सोहाना थाना पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सोहाना थाना के एसएचओ राजीव कुमार ने की है।
पीड़िता ने मोहाली पुलिस पर मुलाजिम को बचाने, उसके खिलाफ रेप और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कांस्टेबल दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर रहा था।
मूलरूप से मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी पीड़िता नौ साल से वह अपने बेटा-बेटी के साथ मोहाली में रह रही थी। वह मोहाली में कोठियों में नौकरी करती थी। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल ने उसका मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन उसने नंबर नहीं दिया। किसी अन्य माध्यम से आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उससे बात करने लगा।
एक दिन आरोपी ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। पीड़िता का कहना है कि एक दिन जबरदस्ती उसे बलौंगी स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया।