बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने स्नैचिंग की तीन वारदातों को अंजाम दिया। स्नैचरों ने एक के बाद तीन वारदातें कीं। पुलिस ने नाका लगाकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, पहली वारदात मनीमाजरा रेलवे फाटक के पास हुई। यहां मोटरसाइकिल सवार स्नैचर सुभाषनगर के रहने वाले सुमित से लैपटॉप और एक मोबाइल छीन कर फरार हो गए।