फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: दो ट्रैक्टर चालकों में आगे निकलने पर हुआ विवाद, 22 वर्षीय युवक की हत्या

Sun, 28 Aug 2022 10:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (लुधियाना)

सार

थाना सिटी के प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक लवप्रीत सिंह के चाचा परमजीत सिंह के बयान पर गांव रूमी के ट्रैक्टर ट्राली चालक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक लवप्रीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाठ नानकसर गुरुद्वारा साहिब में बाबा नंद सिंह जी के चल रहे बरसी समागम से माथा टेककर अपने गांव लौट रहे दो ट्रैक्टर ट्राली चालकों में हुई मामूली तकरार में एक 22 वर्षीय युवक के कत्ल का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार गांव कमालपुरा का 22 वर्षीय युवक लवप्रीत सिंह गांव कमालपुरा से गांव की संगत के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में शनिवार शाम ठाठ नानकसर गुरुद्वारा साहिब में बाबा नंद सिंह जी की बरसी समागम में माथा टेकने आया था। 

विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद जब गांव कमालपुरा की संगत के साथ ट्रैक्टर ट्राली में अपने गांव लौट रहा था तो गांव रूमी की संगत भी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद गुरप्रीत सिंह के ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गांव रूमी लौट रही थी।

ठाठ नानकसर गुरुद्वारा साहिब में चल रहे बरसी समागम से माथा टेककर अपने-अपने गांव वापस लौट रहे दोनों ट्रैक्टर ट्राली चालक अपनी-अपनी ट्रैक्टर ट्राली को एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करने लगे और इसी बीच थाना सिटी से महज कुछ दूरी पर स्थित मोहल्ला गांधीनगर के नजदीक पहुंचने पर शनिवार देर रात साढ़े 11 बजे के करीब दोनों ट्रैक्टर ट्राली चालकों में तकरार हो गई और इसी तकरार में गांव रूमी निवासी ट्रैक्टर ट्राली चालक गुरप्रीत सिंह ने अपनी ट्रैक्टर ट्राली से तेजधार हथियार निकाल कर हमला कर दिया। तेजधार हथियार लवप्रीत सिंह के सिर पर लगा और युवक लवप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


लवप्रीत के घायल होने की जानकारी गांव की संगत ने जब युवक लवप्रीत सिंह के परिवार को दी तो गंभीर रूप से घायल युवक लवप्रीत सिंह के चाचा परमजीत सिंह ने भतीजे को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

थाना सिटी के प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक लवप्रीत सिंह के चाचा परमजीत सिंह के बयान पर गांव रूमी के ट्रैक्टर ट्राली चालक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें