फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने 10वीं-12वीं की कक्षाएं ऑड ईवन सिस्टम से करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा, दो सुझाव

Sat, 16 May 2020 10:15 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, यमुनानगर

सार

  • रोल नंबर या सेक्शन के ऑड ईवन नंबर प्रयोग कर सकते हैं
  • दलील- हरियाणा की पॉलिसी को सीबीएसई भी अपना रहा
  • बचाव हो जाएगा और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 के चलते बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने कई बड़े कदम उठाएं हैं। इसी कड़ी में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू करने के लिए ऑड ईवन सिस्टम का प्रस्ताव बनाकर अप्रूवल के लिए केंद्र के पास भेजा है। इसके तहत कम संख्या में बच्चों को स्कूल में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें रोल नंबर या सेक्शन की ऑड ईवन नंबर प्रयोग किया जाएगा। दोनों कक्षाएं बोर्ड की हैं, इसलिए इस पद्धति से कोरोना से भी बचाव हो जाएगा और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी। प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि कोरोना वायरस अभी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। ऐसे में सावधानीपूर्वक स्कूल खोलने की प्लानिंग पर काम किया जा रहा है।

यदि इस योजना में सरकार बच्चों को पढ़ाने में कामयाब रहती है तो अन्य कक्षाओं के लिए भी इसी योजना के आधार पर बच्चों को स्कूल में बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन में भी शिक्षा व्यवस्था को जारी रखने के लिए कई प्लान बनाकर लागू किए, जिनका फायदा सामने आ रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश की प्लानिंग पर अब सीबीएसई ने भी काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें